पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता कीर्ति आजाद मंगलवार यानी आज कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का हाथ था में जा रहे हैं।
आपको बता दें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले कीर्ति आजाद भारतीय जनता पार्टी में रह चुके हैं। जिन्हें दिसंबर 2015 में भाजपा से बाहर निकाल दिया गया था। उस वक्त इन पर आरोप था कि उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली पर कई तरह के निराधार आरोप लगाए हैं।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी में रहते वक्त उन्होंने तीन बार भाजपा कि बिहार दरभंगा सीट से 3 बार चुनाव जीता है। वहीं 2014 में भी वह भाजपा की सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा से बाहर निकलने के बाद उन्होंने 2018 में कांग्रेस का दामन थामा।
आपको बता दें कीर्ति आजाद 1983 में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में शामिल भी थे हालांकि पूर्व क्रिकेटर अब एक राजनेता बन गए है।
ये भी पढ़े: World Corona Update : वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 2.58 अरब के पार