featured देश भारत खबर विशेष

कांग्रेस का RSS पर ट्वीट, भड़की भाजपा ने क्या कहा यहां पढ़िए

sambit partra कांग्रेस का RSS पर ट्वीट, भड़की भाजपा ने क्या कहा यहां पढ़िए
नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का छठवां दिन है। पांच महीने तक चलने वाली यह पदयात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें:- अब CBI निकालेगी सोनाली फोगाट की मौत का सच

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद अब सियासी भूचाल आ सकता है। दरअसल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से आरएसएस की फोटो शेयर की है। जिसमें आरएसएस की हॉफ पैंट में आग लगी तस्वीर डाली हैं और धुआं उठाता दिख रहा है।

इस फोटो में लिखा है 145 Days more to go.इस ट्वीट के जरिए उन्होंने आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।
वहीं कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर सियासत पारा भी तेज हो गया है। कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर भाजपा भड़क गई है। एक के बाद एक भाजपा के नेता कांग्रेस के ट्वीट को लेकर गांधी परिवार को खरी खोटी सुनाई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कुछ देर बाद ही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी की क्लास लगाई है।
संबित पात्रा ने कहा कि, राहुल गांधी , गांधी परिवार और पूरी कांग्रेस पार्टी को आग से इतना प्यार क्यों है। 1984 के सिंख दंगों में पंजाब धू-धूकर जला था। जिस प्रकार से अपने सिंखों की मौत की थी। उनको मौत के घाट उतारा था। लगभग पांच हजार सिंखों को आपके परिवार वालों के कहने पर मार दिया था।
आगे पात्रा ने कहा कि,  ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।

Related posts

अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा का साथ नहीं देगी शिवसेना! कर सकती है वोटिंग का बहिष्कार

Ankit Tripathi

फिर पटरी से उतरी ट्रेन, लगातार चौथी बार यूपी में हुआ ट्रेन हादसा

piyush shukla

यूपी में टूट गये कोरोना के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 63 लोगों की हुई मौत..

Rozy Ali