September 27, 2023 2:33 pm
featured देश

कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का हुआ निधन, योग करते हुए सर में लगी थी चोट

कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का हुआ निधन, योग करते हुए सर में लगी थी चोट

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मंगलुरु के येनेपॉय अस्पताल में निधन हो गया। दरअसल ऑस्कर फर्नांडिस जुलाई में अपने आवास पर  योग करते वक्त सिर में चोट लगी थी। जिसके बाद से कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का इलाज चल रहा था।

सर में चोट लगने की वजह से उनके सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसे निकालने के लिए डॉक्टर से उनका ऑपरेशन किया था। हालांकि अब वह कभी भी हमारे बीच नहीं आ पाएंगे। फर्नांडिस के परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस को ब्रदर ऑस्कर के नाम से जाना जाता था और वे कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी की करीबी माने जाते थे। फर्नांडिस को यूपीए सरकार के वक्त केंद्रीय परिवहन, सड़क और राजमार्ग, श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में कार्य करने का मौका मिला था।

साथ ही फर्नांडिस कर्नाटक के उडुपी संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके थे। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था।

Related posts

सरकार देश की फिल्‍म विरासत के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध : प्रकाश जावडेकर

bharatkhabar

बिना हेलमेट बाइक चला रहा था ‘रावण’, कटा चालान

Pradeep sharma

राष्ट्रमंडल खेलों का समापन, भारत ने 26 स्वर्ण सहित जीते कुल 66 पदक

Rani Naqvi