featured देश

सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया, ‘देखो हमारी दिल्ली ऐप’ जानें क्या होगा ख़ास

Kejriwal 1 सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया, 'देखो हमारी दिल्ली ऐप' जानें क्या होगा ख़ास

बता दें कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया, इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उनके इतिहास, लोकप्रिय स्थानीय खाने और बाजार, जगहों के बारे में जानकारी देगा।

यानि आप इस ऐप के जरिये पर्यटन से जुड़ी हर जानकारी अब ले सकते हैं। जिसमें आपको जगह के साथ- साथ खाने और मार्किट के बारे में भी बताया जायेगा।

‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप

आपको बता दें कि सीएम कोजरीवाल ने कहा कि ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप शहर में आने वालों के लिए प्रासंगिक, उपयोगी होगा और पर्यटन के अनुभव को बढ़ाएगा।

इतना ही नहीं सीएम केजरीवाल ने कहा, “जो पर्यटक दिल्ली की यात्रा करना चाहते हैं, वो अब “देखो हमारी दिल्ली” मोबाइल ऐप को डाउनलोड़ करके  घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। वो राष्ट्रीय राजधानी में उन जगहों के लिए टिकट भी खरीद सकते हैं जहां वो घूमना चाहते हैं।

मनोरंजन स्थलों के बारे में सभी तरह की जानकारी

केजरीवाल ने कहा कि ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप में राष्ट्रीय राजधानी में खाने-पीने के प्रतिष्ठानों, जगहों, ऐतिहासिक स्थलों और मनोरंजन स्थलों के बारे में सभी तरह की जानकारी हैं, और पर्यटक 5 किलोमीटर के अंदर ही जगहों की पहचान करने के लिए ऐप का यूज कर सकेंगे।

उन्होंने लोगों से ऐप डाउनलोड करने की अपील की । और कहा कि दिल्ली वालों को भी ऐसे स्मारक और खाने  की जगहें मिलेंगी जिनके बारे में शायद उनको जानकारी ना हो।

वहीं  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह ऐप ‘लोगों को दिल्ली आने और इसे जीने के लिए निमंत्रण’ जैसा है।

 

 

Related posts

कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, चोटिल हुए लालू प्रसाद यादव

kumari ashu

13 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Nitin Gupta

LIVE: ईमानदार कर दाताओं को सम्मान मिलेगा: पीएम मोदी

Rani Naqvi