December 4, 2023 4:42 pm
featured देश

भाजपा बोली तिहाड़ जेल में है सिसोदिया की जान को खतरा, बढ़ाई जाए मनीष की सुरक्षा

manoj tiwari भाजपा बोली तिहाड़ जेल में है सिसोदिया की जान को खतरा, बढ़ाई जाए मनीष की सुरक्षा

 

भाजपा की माने तो शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है।

यह भी पढ़े

 

भारत कर सकता है बड़ा हमला!,अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले के मास्टरमाइंड तक अब जांच पहुंच रही है, जिससे आम आदमी पार्टी (आप) में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। आप के नेता तिहाज़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं।

pti02272023000244a 1677646423 भाजपा बोली तिहाड़ जेल में है सिसोदिया की जान को खतरा, बढ़ाई जाए मनीष की सुरक्षा

मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसे गंभीरता लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

 

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पहले गाली देने वाले आप के नेता अब उन्हें गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पत्र लिखने वालों पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

Related posts

मुजफ्फरनगर में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Aman Sharma

नोटबंदी का एक महीना, पीएम बोले होगा दीर्घकालिक फायदा

Rahul srivastava

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही आज छत्तीसगढ़ राज्य के 28 वें जिले के रूप में आ जाएगा अस्तित्व में

Rani Naqvi