September 23, 2023 1:08 am
featured देश

असम: ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों में टक्कर, कई लोगों के लापता होने की खबर, 40 लोगों का रेस्क्यू

assam असम: ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों में टक्कर, कई लोगों के लापता होने की खबर, 40 लोगों का रेस्क्यू

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव हादसा हुआ है। ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों में टक्कर होने से कई लोग लापता हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों नावों में 100 से अधिक यात्री सवार थे।

ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों में टक्कर, कई लोग लापता 

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में दो नावों की आपस में टक्कर से भीषण नाव हादसा हुआ है। यह हादसा राज्य के जोरहट जिले के नीमतीघाट पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों नावों में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है।

अब तक 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया  

एनडीआरएफ के डीजी सत्या एन प्रधान ने बताया कि दो नाव में करीब 120 लोग सवार थे। जोहरट में आज ब्रह्मपुत्र नदी में दोनों में टक्कर हो गई। कई लोग इस टक्कर के बाद से लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इसको लेकर जोरहाट के अतिरिक्त डीसी दामोदर बर्मन के अनुसार दुर्घटना में शामिल दोनों नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।  बताया जा रहा है कि एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी।

पीएम मोदी ने जताया हादसे पर दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में नाव दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘लोगों को बचाने के सभी संभव प्रत्यत्न किए जा रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्‍वा सरमा ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जाहिर किया है। हिमंता बिस्वा ने ट्वीट किया कि वह घटना स्थल का दौरा करने और हालातों का जायजा लेने के लिए कल माजुली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। उन्होंने माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं

Related posts

बुलंदशहर हिंसा: बीजेपी नेता कर रहे थे शहीद इंस्पेक्टर को हटाने की मांग!

Ankit Tripathi

बारामूला हमले, पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद मोदी से मिले डोभाल

bharatkhabar

उत्तराखंड त्रासदी के कारण तपोवन में चल रहा एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट हुआ पानी पानी ,जाने क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह

Aman Sharma