featured देश

पंजाब कांग्रेस में खत्म हुई कलह ! नवजोत सिंह सिद्धू बनाए जाएंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

रोडरेज मामला, नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह अब सुलझती नजर आ रही है। क्योंकि इस कलह को खत्म करने का फॉर्मूला अब कांग्रेस ने निकाल लिया है। फॉर्मूले के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

बनाए जाएंगे दो वर्क्रिंग प्रेसिडेंट

जानकारी के मुताबिक इसी के साथ दो वर्क्रिंग प्रेसिडेंट भी बनाए जाएंगे। जिसे लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। फिलहाल सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कैप्टन और सिंद्धू के विवाद में जाखड़ की कुर्सी जा सकती है।

हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान

पंजाब कांग्रेस की कलह पर हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने संकेत दिए कि आपसी मतभेद खत्म करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया गया है। बता दें कांग्रेस आलाकमान ने कल इसको लेकर बैठक की थी। जिसमें ये समाधान निकाले जाने की बात कही जा रही है। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत शामिल थे।

कुछ नए चेहरों की हो सकती है एंट्री

इसके साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आने वाले दिनों में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी कुछ नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। दो वर्किंग प्रेसिडेंट बनाने के पीछे भी वोट की राजनीति हो सकती है। क्योंकि इस बात को लेकर भी मतभेद थे कि पंजाब में पार्टी की कमान हिंदू नेता को सौंपी जाए या फिर सिख नेता को।

Related posts

अच्छी खबर: शहरों में रह रहे 39 हजार गरीबों को जल्द मिलेगा मकान

Pradeep Tiwari

स्मिथ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, रहाणे संभालेंगे जिम्मेदारी

lucknow bureua

नहीं कम हो रहा डोकलाम सीमा पर तनाव, चीन ने फिर तैनात किए सैनिक

Rani Naqvi