featured देश

जल्द हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, ये नेता हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

International Yoga Day: पीएम बोले- कोरोना से लड़ाई में उम्मीद की किरण बनकर सामने आया योग

खबर है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार इस हफ्ते किया जाएगा, और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी।

मंत्रिमंडल में हो सकते हैं 81 सदस्य

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में वर्तमान में 53 मंत्री शामिल हैं। और विस्तार के बाद 81 सदस्य हो सकते हैं। साथ ही गठबंधन दल भी इस बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं और JDU, LJP के अलावा अपना दल कोटे से नेता शपथ ले सकते हैं।

NDA का कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी

इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर NDA का कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है। मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से तीन संचार मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। जहां अपना दल से अनुप्रिया पटेल को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

ये मंत्री छोड़ सकते हैं अतिरिक्त प्रभार

इसके साथ ही अतिरिक्त प्रभार वाले 9 मंत्री मंत्रालय छोड़ सकते हैं। जिनमें प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

इन मंत्रियों के नाम की चर्चा

वहीं बिहार से दो से तीन मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। जिनमें सुशील मोदी और जेडीयू से RCP सिंह, एलजेपी से पशुपती पारस का नाम आगे आया है। वहीं मध्य प्रदेश एक से दो मंत्री शामिल होंगे। जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, राकेश सिंह हो सकते हैं। महाराष्ट्र से भी एक से दो मंत्री शामिल होंगे। जिसमें नारायण राणे, हिना ग़ावित के नाम हैं।

राजस्थान, ओडिशा, लद्धाख, जम्मू-कश्मीर से एक मंत्री बनाया जा सकता है। असम से एक से दो मंत्री शामिल हो सकते हैं। जिनमें सोनोवाल का नाम आगे है। पश्चिम बंगाल से शान्तनु ठाकुर, निशीथ प्रामाणिक को जोड़ा जा सकता है।

Related posts

संसद में जारी गतिरोध को लेकर राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

Rahul srivastava

भारत, चीन के बीच आतंकवाद के खिलाफ पहली उच्च स्तरीय बैठक

Rahul srivastava

इमरान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा, अब तक 8 की मौत, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

Rahul