featured देश

Parliament Live: संसद का मॉनसून सत्र शुरू, सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद, देखिए LIVE

sansad Parliament Live: संसद का मॉनसून सत्र शुरू, सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद, देखिए LIVE

17वीं लोकसभा का छठा सत्र आज से शुरू हो गया है। मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र में मोदी मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कई मंत्रियों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। ऐसे में मंत्रियों के सामने विपक्ष के सवालों का सामना करने की बड़ी चुनौती होगी।

बता दें कि सरकारी कामकाज की जरूरत को देखते हुए सत्र के 13 अगस्त को समाप्त होने की संभावना है।

नए सदस्यों को दिलाई गई शपथ

लोकसभा में सबसे पहले चार नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद अब नए मंत्रियों का परिचय करवाया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार में जो नए मंत्री बने और जिनका प्रमोशन हुआ है, उन सभी मंत्रियों को लोकसभा में पहले पहुंचने को बोला गया था।

सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद

दूसरी ओर विपक्षी सरकार को कोरोना महामारी, किसान आंदोलन, महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम और चीन के साथ सीमा पर गतिरोध जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। जिससे सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है।

Related posts

सरकारी योजनाओं में कोताही बरत रही सरकार: हरदीप सिंह पुरी

Trinath Mishra

UP: तीन फीट के अजीम को मिली दुल्‍हनिया! आप भी जानिए कौन है लड़की

Shailendra Singh

SC के कार्यक्रम में बोले मोदी, अधिकारियों की टेबल पर गुलदस्ते नहीं कम्प्यूटर

kumari ashu