featured करियर

नेशनल लीगल सर्विसेज डे कार्यक्रम का आयोजन, न्यायमूर्ति एनवी रमना बताएंगे लोगों को उनके कानूनी अधिकार

ramna नेशनल लीगल सर्विसेज डे कार्यक्रम का आयोजन, न्यायमूर्ति एनवी रमना बताएंगे लोगों को उनके कानूनी अधिकार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से नेशनल लीगल सर्विसेज डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी पेशा मुनाफा कमाने के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए है। न्याय सभी के लिए है फिर चाहे व्यक्ति सलाखों के अंदर हो या बाहर हर व्यक्ति को अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। देश का आने वाला भविष्य भारत का हर एक युवा है। हर क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को अपना शत प्रतिशत देना चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार ने समय पर जजों की नियुक्ति की है। इससे लोगों के लिए न्याय सुलभ हुआ है।

देश का आने वाला भविष्य भारत का हर एक युवा है। हर क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को अपना शत प्रतिशत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने समय पर जजों की नियुक्ति की है और कोर्ट संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ है। इससे लोगों के लिए न्याय सुलभ हुआ है। न्याय सभी के लिए है फिर चाहे व्यक्ति सलाखों के अंदर हो या बाहर हर व्यक्ति को अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जीवन में हमेशा आगे देखना चाहिए जो बीत गया उसे याद करके कभी वर्तमान को खराब नहीं करना चाहिए। ये बाते भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने नेशनल लीगल सर्विस डे कार्यक्रम पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।

justice nv ramana1 6814599 835x547 m नेशनल लीगल सर्विसेज डे कार्यक्रम का आयोजन, न्यायमूर्ति एनवी रमना बताएंगे लोगों को उनके कानूनी अधिकार

न्यायमूर्ति एनवी रमना कहा कि पूरे देश में जनपद न्यायालयों के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर जिले में डोर टू डोर वैन भेजी जा रही है। इससे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू के कानूनी सेवा प्राधिकरणों की प्रगति के प्रति व्यक्तिगत झुकाव को देखकर बहुत खुश हैं। भारत सरकार ने समय पर जजों की नियुक्ति की है। इससे लोगों के लिए न्याय सुलभ हुआ है। रिजिजू ने समारोह को संबोधित करते हुए जजों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की।
शारदा विवि के चांसलर पीके गुप्ता ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना को सम्मानित किया। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उदय उमेश ललित, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस एमएन भंडारी, गौतमबुद्ध नगर के जिला जज अशोक कुमार सप्तम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप पर मृत्युदंड,विधेयक को संसद से मिली मंजूरी

rituraj

अब जियो के हौसले पस्त करेगा वोडाफोन का ‘वेलकम बैक ऑफर’

shipra saxena

युवक ने लाखों की जॉब के पैकेज को नकारा,गांव के विकास की संभाली कमान

lucknow bureua