featured दुनिया देश बिज़नेस भारत खबर विशेष

INDIA तेल खरीदने के लिए श्रीलंका को देगा 3800 करोड़, CHINA अब भी कर्ज में, रियायत देने को तैयार नहीं

raw oil price hike INDIA तेल खरीदने के लिए श्रीलंका को देगा 3800 करोड़, CHINA अब भी कर्ज में, रियायत देने को तैयार नहीं

श्रीलंका में बुधवार को भी राजपक्षे सरकार के खिलाफ राजधानी कोलंबों सहित कई शहरों में प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। हिंसा प्रभावित रामबुकना में कर्फ्यू जारी है।

sri lanka protest over chinese investment turns ugly 1483803507 INDIA तेल खरीदने के लिए श्रीलंका को देगा 3800 करोड़, CHINA अब भी कर्ज में, रियायत देने को तैयार नहीं

 

इस बीच भारत ने एक बार फिर श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने ऑइल खरीद के लिए श्रीलंका को 3800 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़े

RUSSIA की NEXT जेनरेशन MISSILE सरमट मचाएगी पूरी दुनिया पर कहर, SOUND SPEED से 27 गुना तेज

हर तरफ से मदद मगर चीन ने दिखाया असली रूप

श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने कहा हमारी ओर से मदद की गुहार पर भारत ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। पीरिस का कहना है कि वर्ल्ड बैंक ने भी श्रीलंका को मदद का भरोसा दिया है। लेकिन इसमें 6 महीने तक का समय लग सकता है। इस बीच चीन के 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज से दबे श्रीलंका को चीन ने कर्ज की किस्तें आसान करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

 

china country INDIA तेल खरीदने के लिए श्रीलंका को देगा 3800 करोड़, CHINA अब भी कर्ज में, रियायत देने को तैयार नहीं

गोटबाया इस्तीफे को तैयार

श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने दावा किया है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पद छोड़ने को तैयार हैं। राष्ट्रपति गोटबाया का कहना है कि अगर सभी दल उनसे अपील करें तो वे अपना पद छोड़ देंगे।

भारत सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता

श्रीलंका के सूचना निदेशक और राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रवक्ता मिलिंद राजपक्षे ने कहा , मुझे लगता है कि भारत सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत लंबे समय से श्रीलंका में लीड रोल प्ले करता रहा है। श्रीलंका में 30 साल लंबे चले हिंसक युद्ध को खत्म करने में भी भारत की अहम भूमिका रही है।

oil INDIA तेल खरीदने के लिए श्रीलंका को देगा 3800 करोड़, CHINA अब भी कर्ज में, रियायत देने को तैयार नहीं

श्रीलंका में इस समय गंभीर आर्थिक संकट

श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। राष्ट्रपति दफ्तर के सामने प्रदर्शनकारियों ने तंबू गाड़ दिए हैं। प्रदर्शनकारी मौजूदा आर्थिक संकट के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

राष्ट्रपति गोटबाया अपने पद पर अब भी डटे

राष्ट्रपति गोटबाया अपने पद पर डटे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकतर मांगें मान ली हैं। हालांकि, मुश्किल के इस समय में राष्ट्रपति राजपक्षे ने मीडिया से दूरी बनाई है और अब तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। श्रीलंका को अब इस बात सबक लेना चाहिए कि चीन का असली चेहरा यही है और आने वाले समय में ऐसा नेपाल और पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही होगा।

Related posts

डिप्‍टी सीएम मौर्य ने पौधरोपण के बाद ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान

Shailendra Singh

 गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले पर पीएम मोदी बोले-कांग्रेस का मंत्र है ‘बांटो और राज करो’

rituraj

यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से जुड़े एक आतंकी नदीम को किया गिरफ्तार

Rahul