featured देश

मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत

land मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत

मुंबई में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं चेंबूर इलाके के भारत नगर में दीवार के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जहां कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। तो विक्रोली में भी दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।

NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिसके बाद से NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। साथ ही दीवार के ढहने से आस-पास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। विक्रोली में भी एक मंजिला घर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका

NDRF के अधिकारी ने बताया कि विक्रोली में अभी तक 5 शवों को निकाला जा चुका है, और अभी 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF के इंस्पेक्टर ने बताया कि हमारी टीम के पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने 10 शवों को निकाल लिया था। जानकारी के मुतबिक करीब 7 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

मुंबई में आज रेड अलर्ट जारी

बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई में आज रेड अलर्ट जारी किया है। आज दिनभर जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। वहीं ठाणे, पालघर और रायगड में भी आज बारिश का जबरदस्त कहर दिख रहा है।

मुंबई और आस-पास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से ही तेज बारिश हो रही है। कांदिवली पूर्व और बोरीवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। वहीं रात से ही हो रही लगातार भारी बारिश के बाद मुंबई के दहिसर इलाके में पानी भर गया और मुलुंड से सायन तक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगा।

Related posts

Share Market Update: शेयर बाजार की लाल निशान से शुरूआत, सेंसेक्स 483 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Rahul

चीन में अपना ही गर्भनाल क्यों खा रहीं औरतें?, गर्भनाल-मर्दानगी का क्या है कनेक्शन?

Mamta Gautam

अल्मोड़ा: भवन नक्शा पास कराने को लेकर असमंजस के हालात, लोग परेशान

pratiyush chaubey