featured देश हेल्थ

केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध केस , मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

2022 6image 08 30 435913279monkeypox ll केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध केस , मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

 

केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध केस मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे थे। पुष्टि होने के बाद ही उसे मंकीपॉक्स संक्रमित माना जाएगा।

यह भी पढ़े

कल से फ्री में लगने जा रही है कोराना वैक्सीन की बूस्टर डोज, जानिए किसको और कैसे लगेगी डोज

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति तीन दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात से लौटा है। यहां आने पर उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद व्यक्ति के ब्लड सैंपल को परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बीमारी की पुष्टि हो सकती है।

2022 6image 08 30 435913279monkeypox ll केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध केस , मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

 

जानवर से मनुष्यों में आने वाला वायरल रोग है मंकीपॉक्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मंकीपॉक्स जानवर से मनुष्यों में आने वाला वायरल रोग है। इसके लक्षण स्मालपॉक्स जैसे होते हैं लेकिन इसे कम घातक माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि वायरस से संक्रमित वस्तुओं, जानवरों एवं मनुष्यों के करीबी संपर्क में आने पर यह रोग फैलने लगता है। इसके लक्षण शरीर में दो से चार सप्ताह तक रह सकते हैं।

monkeypox केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध केस , मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

मंकीपॉक्स को लेकर सरकार पहले से अलर्ट

इसमें पूर्व में चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान लक्षण होते हैं। हालांकि, इलाज की दृष्टि से यह कम गंभीर है। 1980 में चेचक के खात्मे और उन्मूलन और उसके बाद इसके टीकाकरण की समाप्ति के बाद मंकीपॉक्स बड़ा ऑर्थोपॉक्सवायरस के रूप में उभरा है। वहीं, मंकीपॉक्स को लेकर सरकार पहले से अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पहले ही इस बारे में दिशानिर्देश जारी कर चुका है ।

Related posts

जात-पात के चलते सपा-बसपा ने जनता को बनाया है बेवकूफ: मोदी

bharatkhabar

विधानसभा में हंगामा करने पर कांग्रेस के 12 MLA का हुआ सस्पेंशन

kumari ashu

विवेक मर्डर केस: अखिलेश यादव ने की विवेक तिवारी के परिजनों से मुलाकात

mahesh yadav