गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 154, कांग्रेस 20, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़े
08 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल
गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।