featured धर्म

शुरू हो रहा है पितृपक्ष श्राद्ध, यहां जाने महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

sarvpitri amawashya शुरू हो रहा है पितृपक्ष श्राद्ध, यहां जाने महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

 

इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में लोग अपने पितरों का पिंड दान करते हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मण भोज करवाते हैं।

यह भी पढ़े

Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में बीस नेताओं और पदाधिकारियों ने छोड़ी कांग्रेस

 

पितृपक्ष में कौए का बेहद महत्व है। कौए को यम का प्रतीक माना जाता है। श्राद्ध पक्ष में कौए को अन्न खिला कर पितरों को तृप्त किया जाता है। मान्यता है कि यदि पितृपक्ष में घर के आंगन में कौआ आकर बैठ जाएं तो यह बेहद शुभ होता है। अगर कौआ दिया हुआ भोजन खा लें तो अत्यंत लाभकारी होता है। इसका मतलब है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आशीर्वाद देकर गए हैं।

sarvpitri amawashya शुरू हो रहा है पितृपक्ष श्राद्ध, यहां जाने महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

 

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022-
प्रतिपदा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022
द्वितीया श्राद्ध – 11 सितंबर 2022
तृतीया श्राद्ध – 12 सितंबर 2022
चतुर्थी श्राद्ध – 13 सितंबर 2022
पंचमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2022
षष्ठी श्राद्ध – 15 सितंबर 2022
सप्तमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2022
अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022
नवमी श्राद्ध – 19 सितंबर 2022
दशमी श्राद्ध – 20 सितंबर 2022
एकादशी श्राद्ध – 21 सितंबर 2022
द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022
त्रयोदशी श्राद्ध – 23 सितंबर 2022
चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022
अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबरर 2022

श्राद्ध विधि

किसी सुयोग्य विद्वान ब्राह्मण के जरिए ही श्राद्ध कर्म (पिंड दान, तर्पण) करवाना चाहिए। श्राद्ध कर्म में पूरी श्रद्धा से ब्राह्मणों को तो दान दिया ही जाता है साथ ही यदि किसी गरीब, जरूरतमंद की सहायता भी आप कर सकें तो बहुत पुण्य मिलता है। इसके साथ-साथ गाय, कुत्ते, कौवे आदि पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन का एक अंश जरूर डालना चाहिए।

pitr paksh 2 शुरू हो रहा है पितृपक्ष श्राद्ध, यहां जाने महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

यदि संभव हो तो गंगा नदी के किनारे पर श्राद्ध कर्म करवाना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो घर पर भी इसे किया जा सकता है। जिस दिन श्राद्ध हो उस दिन ब्राह्मणों को भोज करवाना चाहिए। भोजन के बाद दान दक्षिणा देकर भी उन्हें संतुष्ट करें।

pitri paksh शुरू हो रहा है पितृपक्ष श्राद्ध, यहां जाने महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

श्राद्ध पूजा दोपहर के समय शुरू करनी चाहिए. योग्य ब्राह्मण की सहायता से मंत्रोच्चारण करें और पूजा के पश्चात जल से तर्पण करें। इसके बाद जो भोग लगाया जा रहा है उसमें से गाय, कुत्ते, कौवे आदि का हिस्सा अलग कर देना चाहिए। इन्हें भोजन डालते समय अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए. मन ही मन उनसे श्राद्ध ग्रहण करने का निवेदन करना चाहिए।

कौए का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में कौए का अधिक महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार कौए की स्वाभाविक मृत्यु नहीं होती हैं। कौए की मौत बीमारी और वृद्धावस्था से भी नहीं होती है। इनकी मृत्यु आकस्मिक होती है। कहा जाता है कि कौए के मरने पर उसके बाकी साथी उस दिन भोजन नहीं करते हैं।

 

Pitr paksh शुरू हो रहा है पितृपक्ष श्राद्ध, यहां जाने महत्व, विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

श्राद्ध पूजा की सामग्री

रोली, सिंदूर, छोटी सुपारी , रक्षा सूत्र, चावल, जनेऊ, कपूर, हल्दी, देसी घी, माचिस, शहद, काला तिल, तुलसी पत्ता , पान का पत्ता, जौ, हवन सामग्री, गुड़ , मिट्टी का दीया , रुई बत्ती, अगरबत्ती, दही, जौ का आटा, गंगाजल, खजूर, केला, सफेद फूल, उड़द, गाय का दूध, घी, खीर, स्वांक के चावल, मूंग, गन्ना।

Related posts

कानपुर का कुंद्रा कनेक्शन : अरविंद खुद की कंपनी के लिए खरीद रहा था एडल्ट कंटेंट

Shailendra Singh

कोरोना मरीज ने अस्पताल से बनाया चौकाने वाला वीडियो, देखकर आपका भी दिल रो पड़ेगा

Rani Naqvi

उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक करना होगा

mahesh yadav