नवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिरों को सजाया गया है।
यह भी पढ़े
वहीं सार्वजनिक जगहों पर पंडाल लगाया गया है। खासकर कोलकाता में मां दुर्गा की पूजा भव्य तरीके से की जाती है। इसके लिए कोलकाता में उत्सव जैसा माहौल रहता है। नवरात्रि में कोलकाता के हर घर में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा उपासना की जाती है। नवरात्रि में श्रद्धालु मां के दर्शन हेतु कोलकाता जाते हैं।
काली है कलकत्ते वाली’ मां काली के उपासक कोलकाता में बहुत हैं। नवरात्रि के अलावा दीवाली के मौके पर मां काली की पूजा की जाती है। इस मौके पर झांकिया भी निकली जाती हैं ।इसे काली पूजा के नाम से जाना जाता है। कोलकाता में मां काली के अनेकों मंदिर हैं। इनमें एक चाइनीज काली मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर कोलकाता के टेंगरा में स्थित है। बड़ी संख्या में चीन के लोग टेंगरा में रहते हैं। इसके लिए इलाके को चाइना टाउन कहा जाता है। दीपावली पर उत्तर भारत में गृहस्थों के लिए लक्ष्मी- गणेश की पूजा जितनी मायने रखती है, उतना ही महत्व पूर्वी भारत में काली पूजा का है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असोम में काली पूजा विशेष रूप से की जाती है।