featured बिहार

छठ महापर्व : छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती है पूजा, सूर्य को पहला अर्घ्य आज, देखें सूर्यास्त का समय

chhath pooja 4th छठ महापर्व : छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती है पूजा, सूर्य को पहला अर्घ्य आज, देखें सूर्यास्त का समय

 

लोक आस्था के महापर्व छठ का रंग पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। खरना के बाद रविवार को छठ का तीसरा दिन है।

यह भी पढ़े

 

30 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रति खरना के बाद से ही 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। आज पटना समेत बिहार के अन्य जिलों के घाटों पर छठ व्रती डूबते हुई सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की उपासना करेंगे। अर्घ्य को लेकर पटना समेत अन्य घाटों पर सरकार की तरफ से खास व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में सूर्यास्त के सही समय को जारी किया है।

Chhath Puja छठ महापर्व : छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती है पूजा, सूर्य को पहला अर्घ्य आज, देखें सूर्यास्त का समय

 

खरना के बाद अर्घ्य की तैयारी

गंगा के घाटों पर काफी संख्या में व्रती पहुंचे। दीघा घाट के आसपास रहने वाली महिला व्रती पैदल ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नदी के तट पर पहुंच रही थी। इस दौरान वे छठी माई की गीत गा रही थीं। गंगा तट पर पहुंचने पर सबसे पहले व्रतियों ने आम की दातुन से मुंह धोया। उसके बाद नदी के पानी में स्नान करने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर में नदी में स्नान के दौरान हर-हर गंगे एवं हर-हर महादेव की जय-जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्नान करने के बाद व्रतियों ने भगवान भास्कर को जल अर्पित किया। इसके बाद तट पर स्थित मंदिरों में व्रतियों ने पूजा-अर्चना की। शाम को घरों में व्रतियों ने रोटी एवं खीर का प्रसाद बनाया। उसके बाद पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद लिया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रविवार को राजधानी में सूर्यास्त 5 बजकर 10 मिनट पर होगा। वहीं सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 57 मिनट पर होगा। अर्ध्य की तैयारी काफी श्रद्धा एवं उत्साह से की जा रही है। शनिवार को दिनभर फल बाजारों में रौनक रही।रविवार को नई साड़ी एवं धोती में छठव्रती अर्घ्य देंगे।

chhath pooja छठ महापर्व : छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती है पूजा, सूर्य को पहला अर्घ्य आज, देखें सूर्यास्त का समय Chhath Puja छठ महापर्व : छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती है पूजा, सूर्य को पहला अर्घ्य आज, देखें सूर्यास्त का समय

सूर्यास्त का समय

 

पटना  5.10 5.57

गया  5.11 5.56

भागलपुर  5.03 5.49

पूर्णिया  5.00 5.48

पश्चिमी चंपारण  5.11 6.01

मुजफ्फरपुर 5.08 5.57

सारण 5.11 5.59

दरभंगा 5.06 5.55

सुपौल 5.03 5.52

अररिया 5.00 5.48

रोहतास 5.15 6.01

मधुबनी 5.05 5.54

पूर्वी चंपारण 5.10 5.59

शेखपुरा 5.08 5.53

गोपलगंज 5.12 6.01

जमुई 5.06 5.52

बक्सर 5.15 6.01

शिवहर 5.08 5.57

भोजपुर 5.12 5.59

समस्तीपुर 5.07 5.55

वैशाली 5.09 5.56

सीतामढ़ी 5.07 5.57

औरंगाबाद 5.14 5.59

बेगूसराय 5.06 5.53

खगड़िया 5.05 5.51

बांका 5.04 5.49

कटिहार 5.00 5.47

नवादा 5.09 5.54

भभुआ 5.17 6.02

किशनगंज 4.58 5.46

सिवान 5.12 6.01

लखीसराय 5.07 5.53

जहानाबाद 5.11 5.57

अरवल 5.12 5.58

मधेपुरा 5.03 5.51

सहरसा 5.04 5.51

मुंगेर 5.05 5.51

नालंदा 5.09 5.55

chhath pooja3 छठ महापर्व : छठी मैया के रूप में स्कंद माता की होती है पूजा, सूर्य को पहला अर्घ्य आज, देखें सूर्यास्त का समय

Related posts

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

pratiyush chaubey

सुप्रीम कोर्ट का आदेश जस्टिस कर्णन को 6 महीने तक जेल में रहना होगा

Srishti vishwakarma

Uttarakhand News: न अनुकंपा, न अनुरोध…लगातार दूसरे साल ट्रांसफर पर रोक

Nitin Gupta