featured क्राइम अलर्ट देश

दिल्ली : स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा को मनचले युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर, महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

crime 3 दिल्ली : स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा को मनचले युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर, महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

 

झारखंड हत्याकांड के बाद दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक मनचले ने 16 वर्षीय छात्रा को गोली मार दी। छात्रा का नाम काजल है।

यह भी पढ़े

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों पर लगी पॉक्सो एक्ट की धारा

 

वहीं जिस शख्स ने छात्रा पर गोली चलाई उसका नाम अमानत अली है। वो मूलतः यूपी के मेरठ का रहने वाला है और दिल्ली में संगम विहार के ई ब्लॉक में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमानत अली ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए काजल के संपर्क में आया था। बाद में काजल ने उससे बात करना बंद कर दिया, जिसके बाद उसने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और उसे गोली मार दी।

crime दिल्ली : स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा को मनचले युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर, महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

25 अगस्त की है घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना 25 अगस्त की शाम की है। तिगड़ी पुलिस स्टेशन को 3 बजकर 47 मिनट पर संगम विहार इलाके में लड़की पर गोली चलने की खबर मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि लड़की को कंधे पर गोली लगी है और बत्रा अस्पताल में उसे एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने वहां पहुंचकर घायल छात्रा का बयान दर्ज किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। उस दिन वह स्कूल से घर आ रही थी तो उसे लगा कि तीन लड़के बाइक से उसका पीछा कर रहे हैं। जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने उसपर पिस्टल से गोली चला दी और सभी मौके से फरार हो गए।

crime 3 दिल्ली : स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा को मनचले युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर, महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

लड़की ने बताया कि वह अरमान अली नामक लड़के को जानती है, जो सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में था। 4-5 माह से वह लड़के के संपर्क में नहीं थी, फिर भी वह उसका पीछा कर रहा था। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीनों आरोपियों अरमान अली, बॉबी और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान पर आरोपियों के विरूद्ध हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

crime 2 दिल्ली : स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा को मनचले युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर, महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि एक 16 साल की लड़की को मनचला आशिक दिनदहाड़े गोली मार देता है और फरार हो जाता है, पुलिस क्या कर रही है यह कैसी गुंडागर्दी चल रही है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

Related posts

वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 10 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

rituraj

मुरादाबाद: वैक्सीनेशन के बाद हुई मौत पर CMO का बयान, “हार्ट अटैक से गई वार्ड बॉय की जान”

Aman Sharma

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की आसियान समिट में होगी द्विपक्षीय वार्ता

Rani Naqvi