featured क्राइम अलर्ट देश

श्रद्धा मर्डर केस : आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, अब तक फ्लैट से मिले 5 चाकू, कल 8 घंटे में पूछे गए थे 40 सवाल

fhgg5rvamaudsh3 1668411879 श्रद्धा मर्डर केस : आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, अब तक फ्लैट से मिले 5 चाकू, कल 8 घंटे में पूछे गए थे 40 सवाल

 

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से 5 चाकू बरामद किए हैं। इनकी लंबाई 5 से 6 इंच की है।

यह भी पढ़े

AAP और BJP में घमासान जारी, मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी पर लगाया आरोप,  केजरीवाल की हत्या की जताई आशंका

पुलिस के मुताबिक श्रद्धा के शरीर के टुकड़े इन्हीं चाकू से किए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है। इसीलिए जांच के लिए इन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पूछ्ताछ के दौरान आफताब ने कहा था कि श्रद्धा के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया था। अभी तक वह आरी नहीं मिली है।

sh16684103291668480541 1668489490 श्रद्धा मर्डर केस : आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, अब तक फ्लैट से मिले 5 चाकू, कल 8 घंटे में पूछे गए थे 40 सवाल

हालांकि इससे पहले कल यानि बीते रविवार को आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए।  आफताब ने पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का प्रयोग किया।

 

sraddha murder case श्रद्धा मर्डर केस : आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, अब तक फ्लैट से मिले 5 चाकू, कल 8 घंटे में पूछे गए थे 40 सवाल

आपको बता दें कि मुंबई के आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वालकर दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर इलाके में लिव इन में रहते थे। आफताब पर आरोप है कि 18 मई 2022 को उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। फिर श्रद्धा के शरीर के कटे हुए हिस्सों को दक्षिणी दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रखा था।

shraddha murder accused aftab श्रद्धा मर्डर केस : आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, अब तक फ्लैट से मिले 5 चाकू, कल 8 घंटे में पूछे गए थे 40 सवाल

हालांकि पूछताछ के बाद पता चला कि 18 मई को श्रद्धा की हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के तरीकों की खोज शुरू कर दी थी। आफताब ने पुलिस को यह भी बताया उसने शव को बाथरूम में रखा और एक फ्रिज खरीदा जहां उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को कई दिनों तक संभाल कर रखा।

Related posts

अल्मोड़ा : शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ की समीक्षा बैठक

Neetu Rajbhar

नौकरी जाने का गम नहीं सह सका युवक, वीडियो बनाकर किया सुसाइड

Aditya Mishra

लव जिहाद: हिंदू लड़की को लेकर भागा शादीशुदा मुस्लिम युवक, विश्व हिंदू परिषद ने की जांच की मांग

Neetu Rajbhar