featured देश राज्य

नेशनल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मराठा आरक्षण का किया समर्थन

नेशनल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मराठा आरक्षण का किया समर्थन

नई दिल्ली: नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया है। कोल्हापुर में मराठा क्रांति मोर्चा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो मराठा आरक्षण का समर्थन करते हैं। शरद पवार का यह समर्थन उस समय आया है, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

sarad pawar नेशनल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मराठा आरक्षण का किया समर्थन

 

महाराष्ट्र की सियासत में मराठा समुदाय को किंगमेकर माना जाता है। राज्य में मराठा समुदाय के लोगों की आबादी 28 से 33 फीसदी है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 20 से 22 सीटें और विधानसभा की 288 सीटों में से 80 से 85 सीटों पर मराठा वोट निर्णायक माना जाता है। मराठा समुदाय की मांग पर साल 1960 में अगल महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था।

 

महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री रहे यशवंतराव चव्हाण ने उस वक्त कहा था कि ये राज्य मराठी लोगों का है। यहीं से शुरू होती है मराठा के नाम पर राजनीति। राज्य के गठन के बाद से अब तक 12 सीएम मराठा समुदाय से हुए हैं। इससे मराठा समुदाय के वर्चस्व और दबदबे को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

 

ये भी पढें:

 

2019 चुनाव के पहले तीसरा मोर्चा बनना व्यवहारिक नहीं : शरद पवार
मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर सीएम फडणवीस ने मराठा मंत्रियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र:मराठा आरक्षण आंदोलन में एक आईपीएस अधिकारी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल
मुंबई में आरक्षण को लेकर मराठाओं का प्रदर्शन, रास्तों पर लगा जाम

 

ऋतु राज

 

Related posts

165 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग, पितृपक्ष के 1 महीने बाद आएंगे नवरात्र, जानिए क्यों?

Rozy Ali

महिला दिवस पर स्पेशल बूथ के माध्यम से होगा टीकाकरण, तीन अस्पतालों में होगा इंतजाम

Aditya Mishra

जानिए कंधार विमान अपहरण पर क्या था अटल बिहारी वाजपेयी का फैसला

rituraj