Rahul Gandhi Twitter Bio: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अयोग्य सांसद के लिए अपना ट्विटर अकाउंट बायो अपडेट किया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें :-
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस के बीच होगा फाइनल, जानें कब-कहां देखें मैच
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे।
Congress leader Rahul Gandhi updates his Twitter account bio to Dis’Qualified MP.
Congress party’s Rahul Gandhi was disqualified as a Member of Parliament after he was convicted in a criminal defamation case over his ‘Modi surname’ remark. pic.twitter.com/EdDEC0WaQv
— ANI (@ANI) March 26, 2023
पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष होगा।
Delhi | Congress president Mallikarjun Kharge, party leaders Priyanka Gandhi Vadra, Jairam Ramesh, KC Venugopal and other leaders arrive at Rajghat to protest against the disqualification of Rahul Gandhi as a member of Parliament. pic.twitter.com/13Kl3c9KNW
— ANI (@ANI) March 26, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शामिल होंगे।
लोकतंत्र की हिफ़ाज़त, संविधान की रक्षा और जनता के हक़ों के लिये कांग्रेस पार्टी लड़ती रहेगी। #SankalpSatyagraha 🇮🇳 pic.twitter.com/7TmzBvYqNQ
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 26, 2023
खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी इस देश की जनता के हर मुद्दे पर लड़ रहे हैं। उनके ऊपर आप केस किया जाता है। उन्होंने आगे कहा, ये सब राहुल का मुंह बंद करने कि लिए किया गया है। राहुल गांधी मजबूत इंसान हैं।