कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एक बड़ा दावा किया है। जिसके बाद विपक्षी नेताओं में खलबली मच गई है। दरअसल उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोकसभा सीटों की संख्या को बढ़ाकर 1000 या उससे ज्यादा हो सकती हैं।
1000 सीटों वाले नए संसद कक्ष का निर्माण
मनीष तिवारी ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे बीजेपी के पार्लियामेंट्री साथी ने विश्वसनीय जानकारी दी है कि 2024 से पहले लोकसभा की संख्या बढ़ाकर 1000 या उससे अधिक करने का प्रस्ताव है। और 1000 सीटों वाले नए संसद कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। जो एक गंभीर सार्वजनिक परामर्श होना चाहिए।
My @INCIndia colleague @pravchak had done some modelling a while back on what Lok Sabha would look like as per current electors averaged on 7.6 electors per constituency as he had picked up something similar similar from his sources. 1200 Seats
Tamil Nadu would be biggest looser pic.twitter.com/H19Tt4AFDI— Manish Tewari (@ManishTewari) July 26, 2021
मनीष तिवारी ने आगे लिखा कि एक सांसद का काम देश के लिए कानून बनाना है। भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची द्वारा भूमिका को कमजोर कर दिया गया था। विकास की अनिवार्यताओं का ख्याल रखने के लिए हमारे पास 73वां-74वां संविधान संशोधन है जो विधानसभाओं में सबसे ऊपर है। अगर लोकसभा सीटों को 1000 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है तो इसमें कई दिक्कतें भी आ सकती हैं।
परिसीमन आयोग ने 3 बार बढ़ाई सीटें
बता दें कि अबतक लोकसभा और राज्यसभा की सीटों की संख्या तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। और संसद में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया जाता है। अबतक देश में चार बार परिसीमन आयोग का गठन हुआ है। लेकिन परिसीमन आयोग ने 3 बार ही सीटों की संख्या बढ़ाई है।