featured देश

8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, कौन बने कहां के राज्यपाल ? देखिए

WhatsApp Image 2021 07 06 at 17.14.58 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, कौन बने कहां के राज्यपाल ? देखिए

कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। जहां केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

इनको भी किया गया राज्यपाल नियुक्त

इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इनकी भी हुई नियुक्ति

इनके साथ-साथ पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। तो सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार जल्द

बता दें कि मोदी कैबिनेट में कुछ दिनों में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद है। जो मोदी सरकार 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार मोदी कैबिनेट में करीब 20 नए चेहरों को जगह मिलेगी। जबकि मौजूदा कैबिनेट से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जिसकी शुरुआत थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाकर कर दी गई है।

Related posts

आईसीसी वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी स्मृति मंधाना

Ankit Tripathi

ऋचा चड्ढा ने मास्क पहनने की दी सलाह तो नाराज हो गईं करिश्मा तन्ना

Saurabh

यूपी के मुख्‍य सचिव ने किया ‘‘स्मृतिका’’ का विमोचन, बताया मां का महत्‍व

Shailendra Singh