December 9, 2023 4:08 am
featured देश बिज़नेस

दीवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया 4% DA

money दीवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया 4% DA

 

केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानि DA 4% बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े

लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या के चौक का हुआ नामकरण, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

हालांकि पिछली बार सरकार ने मार्च में यह DA बढ़ाया था। यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

 

money दीवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया 4% DA

3 महीने बढ़ाई PM गरीब कल्याण अन्न योजना

कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक मिलता रहेगा। पहले सितंबर 2022 को ये योजना खत्म हो रही थी। केंद्र के इस फैसले से देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। अब देश के जरूरतमंदों को दिसंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

money 2 दीवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया 4% DA

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत पहचान किए गए लोगों को मुफ्त राशन देती है। NFSA ने 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलने वालों की सूची में रखा है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन, कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और उसके ऊपर होता है।

plastic money दीवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया 4% DA

क्या है DA ?

आपको बता दें कि महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

money दीवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया 4% DA

Related posts

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, जानिए क्या है नई कीमत

Neetu Rajbhar

उन्नाव मामले में योगी सरकार ने 7 को निलंबित कर दिया

Trinath Mishra

तमिलनाडु में महिलाओं के आरंक्षण के लिए बढ़कर हुआ 40 प्रतिशत, पुरूषों की भर्ती पर कितना होगा

Rani Naqvi