featured देश

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने किया कंफ्यूजन खत्म, कहा- लड़ूंगा चुनाव

ashok gehlot कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने किया कंफ्यूजन खत्म, कहा- लड़ूंगा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने कंफ्यूजन को खत्म कर दिया गया है। अशोक गहलोत ने साफ किया है कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-

IND v AUS 2nd T20: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव

उनके मुताबिक राहुल गांधी ने फैसला कर लिया है कि वो अध्यक्ष पद की रेस में नहीं होंगे, इसीलिए अब गहलोत नामांकन दाखिल करेंगे और अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। गहलोत ने 22 सितंबर को राहुल गांधी के साथ केरल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

छोड़ेंगे सीएम का पद
अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने के एलान के बाद राजस्थान सीएम का पद छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद के तहत राजस्थान सीएम का पद छोड़ेंगे। आगे कमान किसे मिलेगी ये सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी तय करेंगे।

अशोक गहलोत का अब अध्यक्ष बनना तय
बता दें कि अशोक गहलोत का अब अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। गहलोत के अलावा शशि थरूर, मनीष तिवारी और अन्य कुछ नेता भी दावेदारी की रेस में खड़े हैं, लेकिन गहलोत को ही सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

24 सितंबर से दाखिल होंगे नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके बाद 24 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आएंगे।

Related posts

लखनऊ: अब किडनी ट्रांसप्लांट करेगा रोबोट, आएगा सिर्फ इतना खर्चा, जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Shailendra Singh

बालों में कंघी कर रहे हों तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो होगा नुकसान

Aditya Mishra

राजस्थान में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान, बंद हो गए 200 से अधिक पेट्रोल पंप

Saurabh