featured दुनिया

नासा चांद पर बनाने जा रहा होटल, जानिए कैसे होगा नायाब होटल?

chand 1 नासा चांद पर बनाने जा रहा होटल, जानिए कैसे होगा नायाब होटल?

चांद पर घर बनाने का हर किसी सपना है। और हम में से ज्यादातर लोग बचपन से ही चांद की कहानी सुनते आये हैं। यही कारण है कि, हम सभी की जिज्ञासा चांद को लेकर ज्यादा ही है। लेकिन अब आपकी हर जिज्ञासा को पूरा करने जा रहा नासा जी हां ना सा चांद पर होटल बनाने जा रहा है।

chand 2 नासा चांद पर बनाने जा रहा होटल, जानिए कैसे होगा नायाब होटल?
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के ऐस्ट्रनॉट्स अब चांद पर कदम रखने से पहले एक ऐसे मॉड्यूल में रुकेंगे जो किसी होटेल का फील देगा। खास बात यह है कि यह मॉड्यूल चांद के ऑर्बिट में ही रहेगा। इसके लिए नासा ने नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन को 187 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ये नासा के मिशन का हिस्सा होगा जिसके तहत पहली महिला और एक पुरुष को चांद पर साल 2024 तक भेजा जाना है। 1972 के बाद पहली बार इंसानों को चांद पर उतारने की यह कोशिश होगी।

गेटवे के तहत एक छोटे फ्लैट के साइज का हैबिटेशन ऐंड लॉजिस्टिक्स आउटपोस्ट बनाया जाएगा जो चांद का चक्कर काटेगा। इसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा। पृथ्वी से निकलने वाले ऐस्ट्रोनॉट्स पहले गेटवे पर पहुंचेंगे और फिर चांद पर जाएंगे।

यह इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से छोटा होगा। नासा के ऐडमिनिस्ट्रेटर जिम बाइडेनस्टाइन का कहना है कि चांद के मजबूत और सतत ऑपरेशन्स को बढ़ाने के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट दिया जाना एक अहम कदम है।

https://www.bharatkhabar.com/apophis-meteorite-near-to-earth-will-hit/
इस खबर के सामने आते ही लोगों के चहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है। अमेरिका की तरफ से चांद पर होटल बनाना पृथ्वी पर यकीनन एक बड़ी उपलब्धी पाने जैसा है।

Related posts

रायबरेली नरसंहार को लेकर स्वामी के विवादित बयान पर भाजपा में मची कलह

piyush shukla

उप्रःमेरठ में सगी बहन से 4 साल तक दुष्कर्म करते रहे दो ‘कलयुगी’ भाई

mahesh yadav

पीएम की कैबिनेट में तीसरी बार होगा फेरबदल ?

Pradeep sharma