featured देश

श्रीनगर के लालचौक पर 28 साल पहले मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी ने फहराया था तिरंगा

श्रीनगर के लालचौक पर 28 साल पहले मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी ने फहराया था तिरंगा

नई दिल्ली: श्रीनगर के लालचौक पर 28 साल पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया था। मोदी उस वक्त वह जोशी की उस टीम के सदस्य थे जो आतंकवाद के उस दौर में श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे। हालांकि इसके बाद बीते 28 सालों में लालचौक पर तिरंगा नहीं फहराया जा सका।

 

murli manohar joshi श्रीनगर के लालचौक पर 28 साल पहले मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी ने फहराया था तिरंगा

 

ये भी पढें:

जानिए कैसे हुआ था देशी रियासतों का विलय, और रोचक तथ्य

 

बता दें 1992 में लालचौक पर पहली बार कश्मीर में अलगाववादियों, आतंकियों और मुख्यधारा की सियासत करने वाले राजनीतिक दलों, राष्ट्रवादियों और सुरक्षाबलों के लिए पहली बार प्रतिष्ठा का सवाल बना था। भारतीय जनता पार्टी ने कन्याकुमारी से एकता यात्रा शुरु करते हुए 26 जनवरी 1992 को उसे लालचौक में तिरंगा फहराते हुए संपन्न करने का एलान किया था।

 

ये भी पढें:

जानिए क्यों, संसद में अरुण जेटली ने पीएम मोदी से हाथ मिलाने से किया मना?

 

भाजपा के इस एलान के बाद पूरी रियासत में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई। कश्मीर में स्थिति विस्फोटक थी। आतंकी और अलगाववादियों ने खुलेआम एलान किया था कि तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। भाजपा की एकता यात्रा पूरी होने से पहले ही आतंकियों ने पुलिस मुख्यालय मे ग्रेनेड धमाका किया था, जिसमें तत्कालीन पुलिस महानिदेशक जेएन सक्सेना जख्मी हुए थे।

 

ये भी पढें:

जानिए क्यों, जलाया नहीं बल्कि दफनाया जाएगा डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि को ?

 

हालात को भांपते हुए तत्कालीन प्रशासन ने मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को हवाई जहाज के जरिए श्रीनगर पहुंचाया था। लालचौक पूरी तरह से युद्घक्षेत्र बना हुआ था। चारों तरफ सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही थे।

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 15 मिनट में ही मुरली मनोहर जोशी व उनकी टीम के सदस्य के रूप में शामिल नरेंद्र मोदी व अन्य ने तिरंगा फहराया। इस दौरान आतंकियों ने राकेट भी दागे जो निशाने पर नहीं लगे। इसके बाद सभी नेता सुरक्षित वापस लौट गए थे।

 

By: Ritu Raj 

 

Related posts

फिर रची जा रही है पठानकोट एयरबेस में हमले की साजिश: रिपोर्ट

bharatkhabar

लखनऊ पुलिस की दबंगई का मंजर,रिक्शा चालक को लात-घूसों से पीटा,वीडियो वायरल

rituraj

भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर जीएसटी को भी पीएम मोदी ने किया याद

piyush shukla