Breaking News featured देश यूपी

नरेंद्र मोदी तीन लाख से भी अधिक वोटों से आगे, प्रतिद्वंदियों के छूटे पसीने

modi copy नरेंद्र मोदी तीन लाख से भी अधिक वोटों से आगे, प्रतिद्वंदियों के छूटे पसीने

संवाददाता, वाराणसी। Lok Sabha Election Results 2019 को लेकर जिन सीटों पर पूरे देश की नजर है, उनमें नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। वह इस सीट से 1.60 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। इस बार मोदी के सामने कांग्रेस ने अजय राय को उतारा था। प्रियंका गांधी ने उनके लिए रोड शो भी किया था। वहीं, गठबंधन की ओर से सपा ने बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज होने पर शालिनी यादव ने मोदी को चुनौती दी थी। अतीक अहमद भी निर्दलीय लड़े थे।
साल 2014 में मोदी यहीं से जीत हासिल कर प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल तीसरे नंबर पर रहे थे। बता दें, वाराणसी में 19 मई को मतदान हुआ था। मोदी ने अपनी पार्टी के लिए देशभर में प्रचार किया था, इसलिए काशी में कम समय दे पाए थे। उन्होंने 25 अप्रैल को रोड शो किया था, जिसमें मिले जनसमर्थन ने मोदी और पार्टी दोनों को अभिभूत कर दिया था। तभी तय हो गया था कि मोदी को एक बार फिर काशी की जनता आशीर्वाद मिलने जा रहा है। वहीं कांग्रेस खेमे में पहले चर्चा थी कि प्रियंका गांधी काशी से चुनाव लड़ सकती है, लेकिन बाद में अजय राय का नाम फाइनल हुआ। तभी लग गया था कि इस बार भी मोदी को कोई चुनौती नहीं मिलेगी।
वाराणसी में भाजपा का सफर: 1990 के दशक देश में राम मंदिर आंदोलन शुरू होने के बाद वाराणसी भाजपा का गढ़ बन गया था। पार्टी ने यहां 1991 से 1999 तक लगातार 4 चुनावों में जीत दर्ज की। हालांकि 2004 में कांग्रेस वापसी करने में सफल रही और डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने यहां से 3 बार के सांसद शंकर प्रसाद जयसवाल को हरा दिया। 2009 में भाजपा ने मुरली मनोहर जोशी को टिकट दिया, तो उन्होंने फिर यह सीट पार्टी के खाते में डाल दी। इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव यहां से लड़ा और प्रधानमंत्री बने।

Related posts

लव जिहाद पर कानून तो बना लेकिन सजा किसी को नहीं?

Neetu Rajbhar

सुब्रमण्यम स्वामी बोले, राम मंदिर निर्माण नवंबर के बाद हो जाएगा शुरू

Trinath Mishra

लखनऊ से राजनाथ सिंह ने किया नामांकन, बोले एक बार फिर बनेगी मोदी सरकार

bharatkhabar