featured Breaking News दुनिया

स्वाजीलैंड का हुआ नाम परिवर्तन,अब से इस्वातिनी के नाम से जाना जाएगा

1280px Flag of Swaziland.svg 1 स्वाजीलैंड का हुआ नाम परिवर्तन,अब से इस्वातिनी के नाम से जाना जाएगा

लोबामा। राजशाही को मानने वाले अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को अब नए नाम से जाना जाएगा। यहां के राजा मस्वाती ने अफ्रीका की अंतिम साम्राज्यवादी प्रणाली वाले इस देश के नाम को बदल दिया है। अब स्वाजीलैंड द किंगडम ऑफ इस्वातिनी के नाम से जाना जाएगा, जिसका ऐलान इसके राजा ने शानिवार को किया है। राजा ने ये घोषणा देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। इस देश के नए नाम के अर्थ की बात करें तो इस्वातिनी का मतलब होता है स्वाजियों की भूमि।

बता दें कि यहां के राजा काफी सालों ने स्वाजीवैंड को इस्वातिनी कहते आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वो इसमें बदलाव पहले नहीं कर पाए क्योंकि देश के नाम में बदलाव देशवासियों की सहमति के बिना नहीं किया जा सकता। मालूम हो की राजा मस्वाती स्वाजीलैड को हमेशा से नया नाम देने के पक्षधर थे। उनका इरादा साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए और उससे भी पहले साल 2014 में स्वाजीलैंड की संसद के उद्घाटन के समय भी सामने आया था। 1280px Flag of Swaziland.svg 1 स्वाजीलैंड का हुआ नाम परिवर्तन,अब से इस्वातिनी के नाम से जाना जाएगा

जब उन्होंने अपने देश के लिए इस्वातिनी नाम का इस्तेमाल किया था। नाम बदलने को लेकर राजा का मानना है कि लोग उनके देश के पूर्व नाम को स्वीटजरलैंड के नाम से जोड़कर भ्रामित हो जाते हैं। हालांकि इस तरह देश के नाम बदलने की घोषणा की जाएगी इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। वहीं एक अनुमान के आधार पर पता चला है कि देश की जनता अपने राजा के नाम बदलने के निर्णय से खुश नहीं है उनका कहना है कि राजा को देश का नाम बदलने की बजाए सुस्त अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए था।

मस्‍वाती अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं,जोकि इस्वातिनी पर राज कर रही है। उनके दादा और पिता उनके पहले सिंहासन पर बैठ चुके हैं। मस्‍वाती, सोभूज़ा द्वितीय के बेटे है और उनकी 15 बीवियां हैं। उनकी आधिकारिक आत्‍मकथा के अनुसार इनके पिता ने भी कई शादियां की थीं। 82 साल तक गद्दी पर बैठने वाले सोभूजा द्वितीय के नाम से प्रसिद्ध उनके पिता की 125 पत्‍नियां थीं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राष्ट्रपति रामनाम कोविंद स्वाजीलैंड की यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने भारत द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।

Related posts

दिवाली के पूर्व वाराणसी की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, सीएम योगी ने जारी किए दिशा-निर्देश

Neetu Rajbhar

हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी, हरीश रावत की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

Saurabh

’शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू ने किया पोस्ट

pratiyush chaubey