featured देश राज्य

महागठबंधन बनाने में जुटे नायडू, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

रकतरकत महागठबंधन बनाने में जुटे नायडू, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सियासी जमीन तैयार करने में जुटी है। सभी एक दूसरे के ऊपर राजनीतिक वार कर रहे हैं। वहीं तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रकतरकत महागठबंधन बनाने में जुटे नायडू, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे

वह क्षेत्रीय दलों को एक जुट कर महागठबंधन बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसीके तहत नायडू आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। नायडू राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मुलाकात करेंगे।

यशवंत सिन्हा से भी मुलाकात कर सकते हैं

इसके अलावा वह भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार टीआरएस को हराने के लिए टीडीपी और कांग्रेस ने अपनी दुश्मनी भुला दी है। माना जा रहा है कि 2019 के आम चुनाव में दोनों पार्टियां गठबंधन कर मैदान में उतरेंगी।

टीडीपी ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

देशहित में नायडू अलग-अलग दलों को एकजुट करने का काम करेंगे। चंद्रबाबू की हफ्ते भर में दूसरी दिल्ली यात्रा है। इससे पहले उन्होंने मायावती, शरद यादव और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकात कर मंथन किया था।

Related posts

राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान योजना का दूसरा चरण 1 अगस्त से होगा शुरू

Rozy Ali

अगस्त-सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू हो सकती हैं: नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Rani Naqvi

उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद घर लौटे अजीत पवार, समर्थकों से की मुलाकात

Trinath Mishra