खेल

रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे नडाल

Rafael Nadal रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे नडाल

रियो डी जेनेरियो। विश्व के पूर्व नम्बर-1 टेनिस स्टार स्पेन के राफेल नडाल ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कहा है कि नडाल कलाई की चोट से उबर गए हैं और अब उनका नाम ओलम्पिक के लिए ड्रा में शामिल किया गया है।

WAR CRAFT Rafael Nadal

14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने मई में फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था, तब से लेकर अब तक वह टेनिस से दूर हैं। नडाल ने बीजिंग में आयोजित 2008 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन वह चार साल बाद टखने की चोट के कारण लंदन ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले सके थे।

रियो में पुरुष वर्ग में शीर्ष 15 में से 13 और महिला वर्ग में शीर्ष-20 में से 18 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। एकल वर्ग में रियो में कुल 64 खिलाड़ी ड्रॉ में शामिल किए गए हैं जबकि युगल में 32 खिलाड़ी हैं।

(आईएएनएस)

Related posts

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ BCCI को मिली जीत,PCB ने किया था 447 करोड़ के मुआवजे का दावा

mahesh yadav

आईएसल के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज आज

shipra saxena

दूसरा टेस्ट जीत शीर्ष पर आ सकता है भारत

Rahul srivastava