featured देश राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई एन किरण कुमार रेड्डी की कांग्रेस में वापसी,

rahul ghadi कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई एन किरण कुमार रेड्डी की कांग्रेस में वापसी,

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आज चार साल बाद ‘घर वापसी’ की। एन किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में दोबारा शामिल हो गए।

rahul ghadi कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई एन किरण कुमार रेड्डी की कांग्रेस में वापसी,
राहुल गांधी, एन किरण कुमार रेड्डी

इस वजह से छोडा था कांग्रेस का दामन

आपको बता दें कि रेड्डी ने 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को झटका देते हुए इस्तीफा दे दिया था और नई पार्टी ‘जय समैक्यांध्र’ बना ली थी। लोकसभा चुनाव में ‘जय समैक्यांध्र पार्टी शून्य पर सिमट गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री रेड्डी आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य बनाने के केंद्र की अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे। हालांकि संसद में भारी हंगामे के बाद भी कांग्रेस की तत्कालीन यूपीए सरकार ने तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिया। इसी वजह से रेड्डी समेत पार्टी से कई नेताओं ने नाता तोड़ लिया था।

केन्द्र ने किया विशेष दर्जा देने से इनकार

अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग जोरों पर है। सूबे में सत्तारूढ़ टीडीपी वाईएसआर कांग्रेस और कांग्रेस आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर अड़ी है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने हर तरह की आर्थिक मदद का वादा किया। हालांकि विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने से इनकार कर दिया है।

कई बार मांग कर चुके है रेड्डी

एन किरण कुमार रेड्डी शुरुआती दौर से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग करते रहे हैं। अब एक बार फिर कांग्रेस में वापसी हो चुकी है। साफ है कि कांग्रेस रेड्डी के सहारे एक बार फिर चुनाव में मजबूती से उतरेगी।

Related posts

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला से तोड़ी डील, नहीं करेंगे अब पान मसाला का विज्ञापन

Kalpana Chauhan

कपिल मिश्रा ने किया सीएम केजरीवाल पर बड़ा खुलासा

kumari ashu

टोक्‍यो पैरालंपिक में खेलते नजर आएंगे नोएडा डीएम सुहास, हुआ चयन

Shailendra Singh