featured Breaking News देश

फिर सीमा पर चीनी घुसपैठ, भारतीय जवानों ने खदेड़ा

China Border फिर सीमा पर चीनी घुसपैठ, भारतीय जवानों ने खदेड़ा

नई दिल्ली। चीन से सटी भारतीय सीमा पर अतिक्रमण में कमी के दावों के बीच चीनी सैनिकों की ओर से एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ का मामला सामने आया है। खबर है कि अरुणाचल कामेंग जिले के यांगत्से क्षेत्र में 250 चीनी सैनिक घुस आए थे। जिन्हें भारतीय सेना ने खदेड़ दिया।

China Border

रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चीन के लगभग ढाई सौ सैनिक गत नौ जून को भारतीय सीमा में घुस आए थे। लगभग तीन घंटे तक भारतीय सीमा में रहे और भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद वे अपनी सीमा में लौट गए। चीन अरुणाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्से पर अपना दावा करता रहा है।

इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दावा किया था कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण चीन की ओर से सीमा के अतिक्रमण की घटनाओं में कमी आई है।

उल्लेखनीय है कि घुसपैठ की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब भारत अमेरिका के समर्थन के बल पर एनएसजी में शामिल होने का प्रयास कर रहा है। दूसरी तरफ चीन ने भारत के इन प्रयासों का विरोध किया है।

Related posts

23 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

मुजफ्फरपुर मामला: sc ने लगाई बिहार पुलिस को फटकार कहा, पूर्व मंत्री फरार और किसी को नहीं पता

mahesh yadav

मोदी के गढ़ में सोनिया का काफिला, सड़कों पर कांग्रेसियों का सैलाब (वीडियो)

bharatkhabar