आपने हिम मानव का नाम फिल्मों किस्सों और कहानियों में सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है। इस दुनिया में सच में हिम मानव रहते हैं और इसके कई बार सबूत भी मिले हैं। आप हिममानव की कल्पना बड़ी आसानी से कर सकते हैं। उसे देखें तो पहचान भी सकते हैं। बहुत सी फ़िल्मों, टीवी सिरीज़ और वीडियो गेम में येति के किरदार देखने को मिले हैं।
हिम मावन क्या है?
हिम मानव एक विशालकाय, झबरे बालों वाला जीव है, जो कुछ इंसानों और कुछ विशालकाय बंदरों से मिलता जुलता है। इसके बड़े-बड़े पैर होने से लेकर बड़े और डरावने दांत होने तक की कल्पना की गई है। हिम मानव को येति के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है ये हिमालय के बर्फ़ से ढंके इलाक़ों में अकेले घूमता हैं। हिम मावन का सबसे डरावना रूप कहा गया है। अक्सर जिस येति के सबूत होने के दावे किए जाते हैं, वो क्या हक़ीक़त में होता भी है। इसको लेकर भई लोगों के तरह-तरह के मत हैं। कई वैज्ञानिक मानते हैं कि, हिम नावन होता हैं।
कई बार हिम मानव के पैरों के निशान, अजीब सी तस्वीरें और यहां तक कि इन्हें देखने वालों के चश्मदीदों के दावों से भी दो-चार हो चुके हैं। कुछ लोगों ने तो येति की खोपड़ी तक पाने का दावा किया है। किसी को येति के बाल मिले, तो किसी को हड्डियों के टुकड़े। लेकिन, जांच में ये सभी किसी और जीव के अंग पाए गए। कभी भालू, तो कभी हिरण या बंदर के। इतन सबकुछ सामने आने के बाद भी लोगों को विश्वास है कि, हिम मानव होते हैं।
आपको बता दें, ब्रिटिश पर्वतारोही रीनहोल्ड मेसनर को हिम मानव देखने का सबसे बड़ा दावेदार कहा जाता है। मेसनर का कहना है कि उन्होंने पहली बार 1980 के दशक में हिमालय की गोद में हिम मानव को देखा था। जिसके बाद इसकी तलाश शुरू हो गई।भारत, नेपाल और तिब्बत के बर्फीले क्षेत्रों में इस रहस्यमयी हिम मानव की मौजूदगी को लेकर चर्चा होती रहती है।हाल में भारतीय सेना की तरफ से जारी ट्वीट में कहा गया था कि पहली बार भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के नजदीक हिममानव ‘येति’ के 32 व 15 इंच के रहस्यमय पैरों के निशान देखे थे।
https://www.bharatkhabar.com/pm-modi-can-join-ram-janmabhoomi-pujan/
इसके बाद से येति के अस्तित्व एवं हिमालय में उनकी उपस्थिति को लेकर चर्चा और बहस ने जोर पकड़ लिया था। हालाकि अभी तक हिम मानव को सच जिंदा नहीं देखा जा सका है। लेकिन दावे बहुत किये गये हैं।