Breaking News featured यूपी

फतेहपुर जिले में हुई रहस्यमई घटना, अपनी भतीजी को लेकर 19 वर्षीय बुआ गायब

फतेहपुर जिले में हुई रहस्यमई घटना, अपनी भतीजी को लेकर 19 वर्षीय बुआ गायब

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक अलग घटना सामने आई। जहां 19 वर्षीय बुआ अपनी भतीजी को लेकर गायब हो गई है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया, सभी दोनों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:विश्व महिला दिवस 2021: बेटियों के सपनों को पंख लगाएंगी तितलियां,

3 वर्ष की है भतीजी

परिवार वालों ने दोनों को घर में ना पाकर, पहले इधर-उधर ढूंढना शुरू किया लेकिन 24 घंटे तक उनका कुछ अता पता नहीं चला। इसके बाद सभी सकते में आ गए। छोटी बच्ची जो 3 वर्ष की है, वह भी गायब है।

बच्ची की मां अर्चना तिवारी ने बताया कि उनकी 3 वर्षीय बेटी जिसका नाम मान्या तिवारी है, वह गायब चल रही है। उनका आरोप है कि इसके पीछे उनकी ननंद का हाथ है, वही उनकी बच्ची को लेकर गायब हो गई है। मां के अनुसार उसकी अनुपस्थिति में अक्सर लड़की बुआ के पास ही रहती थी। वही उसकी सारी देखभाल किया करती थी।

छोड़ कर गई एक पत्र

गायब हुई किशोरी ने एक पत्र अपने परिवार वालों के नाम छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि वह कहीं बाहर जा रही है, अगर 24 घंटे के अंदर वापस नहीं आती है तो फिर कभी नहीं आएगी। इसी के बाद घर में गम का माहौल पसर गया, सभी काफी परेशान हो गए। परिवार वालों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे के बाद से दोनों गायब हैं।

परिवार में लगाई पुलिस से मदद की गुहार

परेशान परिवार में अपनी दोनों बेटियों की तलाश के लिए पुलिस की मदद मांगी है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब उनका कुछ अता पता नहीं चला तो सभी प्रशासन के पास पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पूरी मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द दोनों की तलाश कर ली जाएगी।

Related posts

Shardiya Navratri 2021:इस साल मनाई जायेगी, मां के 8 दिन की नवरात्रि

Kalpana Chauhan

आज मिल सकती है कोवैक्सीन को अंतरराष्ट्रीय पहचान, डब्ल्यूएचओ की बैठक में हो सकता है फैसला

Rani Naqvi

सावधान: आज लगेगा सूर्य ग्रहण आपके लिए ये होगा नुकसान, जानें बचने का तरीका

bharatkhabar