featured साइन्स-टेक्नोलॉजी

आसमान में वैज्ञानिकों को सुनाई दे रहीं अजीब अवाजे, जानिए क्यों हो रहा ऐसा?

space 1 आसमान में वैज्ञानिकों को सुनाई दे रहीं अजीब अवाजे, जानिए क्यों हो रहा ऐसा?

आसमान में घटने वाली सभी घटनाओं पर वैज्ञानिकों की नजर रहती है। यही कारण है कि, वो हर एक छोटी बड़ी घटना पर नजर रखते हैं और उनके बारे में लोगों को बताते भी हैं। लेकिन कुछ समय से आसमान में कुछ ऐसी अजीब घटनाएं घट रही हैं। जिन पर वैज्ञानिकों को विश्वास करना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही उन्हें समझ नहीं आ रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है। आपको बता दें वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में कुछ अजीब धड़कनें सुनी हैं।

universe 2 आसमान में वैज्ञानिकों को सुनाई दे रहीं अजीब अवाजे, जानिए क्यों हो रहा ऐसा?
हाल ही में हुई खोज में वैज्ञानिकों ने गैस के बादल से रहस्यमयी गामा किरणों की धड़कन आती पाई है। यह बादल एक ब्लैकहोल की लय पर धड़कता प्रतीत हो रहा है। यह बादल इस ब्लैकहोल से 100 प्रकाशवर्ष दूर है।इस अध्ययन के शोधकर्ताओं के लिए यही दूरी हैरान कर रही है कि कैसे किसी बादल की गामा रे की धड़कन एक ब्लैकहोल से संबंधित हो सकती है। शोधकर्ताओं ने इस सिस्टम का दस साल से ज्यादा के समय के आंकड़ों का अध्ययन किया। ये आंकड़े उन्हें नासा के फर्मी गामा रे टेलीस्कोप से मिले हैं।

इस अध्ययन के एक शोधकर्ता जियान ली का कहना है, “इस तरह का अजीब सा और अस्पष्ट संबंध जो कि छोटे से क्वासर से 100 प्रकाशवर्ष दूर है और अस्थिर जेट की दिशा में भी नहीं हो वाकई अप्रत्याशित है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ब्लैकहोल इस गैस के बादल को धड़कन कैसे दे रहा है।

https://www.bharatkhabar.com/will-get-domicile-certificate-by-post-kashmir/
इन अजीब आवाजों ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। शोधकर्ता इसकी जांच में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि, इसके पीछे का कारण पता चलते ही वो इसकी जानकारी देंगे।

Related posts

Pithori Amavasya 2021:  कल है पिठोरी आमावस्या, जानिए, क्या है इसका महत्व और कैसे करें पितरों को प्रसन्न?

Saurabh

Rajasthan: खाटूश्याम के मेले में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत

Nitin Gupta

ताजमहल को लेकर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कह दी इतनी बड़ी बात

Shailendra Singh