हेल्थ

म्यांमार : गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की चेतावनी

fit म्यांमार : गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की चेतावनी

नेपेडा। म्यांमार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस के खतरे के खिलाफ सतर्क किया है। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कहा है। यंगून में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। स्वास्थ्य निदेशालय के महानिदेशक डॉ. सोए लविन नेईन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी मच्छरों के खात्मे के लिए पर्याप्त उपाय अपना रहे हैं।

 

fit

 

उन्होंने प्रत्येक निवासी से इस काम में मदद का आग्रह किया है। नेईन ने कहा है कि अगर पुरुष विदेश यात्रा से वापस आते हैं, तो वे लगभग चार माह तक माता-पिता बनने के बारे में न सोचें। यंगून में गुरुवार को एक 32 वर्षीय विदेशी महिला को जीका वायरस से पीड़ित पाया गया था। यह महिला पिछले दो साल से यंगून में रह रही थी और पिछले दो सप्ताह में अपनी विदेश यात्रा के दौरान इस वायरस के संपर्क में आई।

Related posts

निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों की भर्ती के लिए कमांड कंट्रोल से पत्र की बाध्यता ख़त्म

sushil kumar

राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा 2021 तक आयेगी वैक्सीन

Trinath Mishra

World Corona Update : वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 25.49 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar