featured देश बिहार राज्य

बुलेरो से 9 बच्चों को कुचलने वाले बीजेपी नेती को पार्टी ने किया निलंबित, आरोपी नेता गिरफ्तार

bjp leader

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के धरमपुर हादसे में नौ बच्चों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मनोज बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीतामढ़ी पुलिस ने उसे बीते सोमवार देर रात नेपाल के मलंगवा बोर्डर के पास से गिरफ्तार किया। इसी बीच बीजेपी ने मनोज को पार्टी से निलंबित कर दिया है। गिरफ्तार मनोज बैठा को सोनबरसा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान लेकर मुजफ्फरपुर गए हैं। हालांकि, सीतामढ़ी एसपी हरि प्रसाद. एस ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई तथा इसके लिए मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क करने की बात कही। वहीं मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार मंगलवार सुबह तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

bjp leader
bjp leader

बता दें कि बीते शनिवार को मीनापुर के धरमपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के डेढ़ दर्जन बच्चों को तेज गति से आ रही बोलेरो ने रौंद दिया था। इसमें नौ बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे। घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी। मामले में दर्ज प्राथमिकी में बीजेपी नेता मनोज बैठा को आरोपित बनाया गया था। बोलेरो भी उसकी है। हादसे के समय भी बोलेरो उसके द्वारा ही चलाए जाने की बात कही जा रही है। आरोपित के भाजपा नेता होने के कारण मामले ने विपक्ष को मुद्दा दे दिया। इस कारण पुलिस पर उसकी गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया।

वहीं सोनबरसा प्रखंड के फतहपुर निवासी मनोज बैठा की गिरफ्तारी के लिए डीआइजी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर दिन भर छापेमारी की। लेकिन, वह हाथ नहीं लगा। उसके नेपाल में छिपने की आशंका थी। इस आधार पर सीमा क्षेत्र में लगातार छापेमारी चलती रही। इस बीच सोनबरसा पुलिस को उसके मलंगवा बोर्डर क्षेत्र में छिपने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे देर शाम पकड़ लिया गया।

साथ ही इस बीच बीजेपी ने सड़क हादसे को लेकर विवादों में आए मनोज बैठा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सीतामढ़ी जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह ने मनोज को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया है। मनोज के खिलाफ की गई कार्रवाई से सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय को अवगत करा दिया है।

Related posts

रोमांटिक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग मनाई शादी की तीसरी सालगिरह

Neetu Rajbhar

हेप्पी बर्थडे- पकंज उधास को पहली परफॉर्मेंस के लिए मिले थे 51

mohini kushwaha

कांग्रेस में हो सकता है बड़ा बदलाव, गांधी परिवार से बाहर का हो सकता है अध्यक्ष !

pratiyush chaubey