featured यूपी

फतेहपुर में अनूठी पहल, इस गौशाला में लगा बांसुरी का म्यूजिक सिस्टम

फतेहपुर में अनूठी पहल, इस गौशाला में लगा बांसुरी का म्यूजिक सिस्टम

फतेहपुर: फतेहपुर जिले में नगर पालिका की कान्हा गौशाला का संचालन करने वाली वेद विद्या परिषद ने गौशाला में म्यूजिक सिस्टम लगवाया है। यह अपने आप में अनूठी और जिले में एकलौती पहल है। म्यूजिक सिस्टम में सुबह-शाम आरती बजायी जाती है। वहीं, दिनभर बांसुरी का मधुर संगीत बजता रहता है। इससे कान्हा गौशाला में रहने वाले सैकड़ों पशुओं के लिए मनोरंजन की व्यवस्था भी हो गयी है और पशु भी बेहद शांत रहने लगे हैं।

वेद विद्या परिषद के महासचिव डॉक्टर सुनील आर्या ने बताया कि, गौशाला परिसर में करीब एक दर्जन साउंड सिस्टम लगवाए गए हैं। इस साउंड सिस्टम से गौवंशों को बांसुरी की धुन सुनाई जा रही है। इस बांसुरी की धुन का यह असर है कि यहां के पशु बेहद शांत और प्रसन्न दिखते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं से प्रेरित होकर गौशाला में बासुरी साउंड सिस्टम लगवाया गया है।

 

फतेहपुर में अनूठी पहल, इस गौशाला में लगा बांसुरी का म्यूजिक सिस्टम

 

आदर्श गौशाला बनेगी कान्‍हा गौशाला

उन्होंने बताया कि, हम कान्हा गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां पर बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ट्रस्ट के महासचिव के अनुसार हम गौमाता की सेवा बहुत ही प्रेम और आत्मीयता से करते हैं, जिसमें पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल और नियमित साफ-सफाई महत्वपूर्ण है। अब इसके साथ यहां पर गौवंशों को प्रसन्न रखने के लिए म्यूजिक सिस्टम लगवाया गया है। बांसुरी की मधुर ध्वनि बजते ही आसपास के पक्षी भी गौशाला आने लगे हैं। शायद इसीलिए कहते हैं, प्रेम की भाषा सबसे मीठी और श्रेष्ठ होती है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बनाया समोसा, पीएम मोदी को दिया न्योता

Rani Naqvi

UP Elections 4th Phase Voting: चौथे चरण में हुए 61.65 फीसदी मतदान

Neetu Rajbhar

भारत के हिस्सों को अपना बताकर बुरा फंसा नेपाल..

Mamta Gautam