हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट
हरदोई। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सुनने को मिल ही जाती है। सच कहें तो आज का इंसान दानव बन चुका है। वह अपनी हैवानियत की सीमाओं को पार करते चला जा रहा है। इन सब को देखकर ऐसा लगता है कि लोगों में से इंसानियत का विश्वास खत्म हो चुका है। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र से आया है, जहां एक 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर हत्या कर दी गई। इस घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाया है। दरिंदे अपनी हवस की भूख मिटाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म की घटना का खुलासा-
बता दें कि दुष्कर्म जैसी मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। देश में एक तरफ जहां लड़कियों को देवी का रूप माना जाता हैं, वहीं दूसरी तरफ ये लोग उन लड़कियों के साथ ऐसी घिनोनी वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र से आया है, जहां एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनोनी घटना को अंजाम देने के बाद हत्या कर दी गई। इसके साथ ही मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस दुष्कर्म की घटना को छुपा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार दरिंदे से पहले मासूम को अगवा किया फिर उसे दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं घटना को छुपाने के लिए मासूम को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों पर भी पहरा लगा रखा है।