लखनऊ: बीते दिनों राजधानी लखनऊ स्थित टेंडर पॉम अस्पताल में एक महिला कर्मचारी संदिग्ध हालत में पाई गई। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई बातें सामने आई हैं।
शरीर पर चोट के निशान
टेंडर पॉम अस्पताल में गुरुवार रात को एक महिला कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे हत्या का पता चला। इतना ही नहीं, शरीर पर कई चोट के निशान भी देखने को मिले हैं। जिसमें सिर, हाथ, पीठ जैसे अलग-अलग जगहों पर चोट के निशानों की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस इस मामले में पूरी जांच कर रही है।
अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस परिवार वालों से और अन्य जुड़े लोगों के साथ जांच पड़ताल करने में लगातार लगी हुई है। अस्पताल प्रशासन और अन्य कर्मचारियों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। महिला के दोस्त संदीप नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।