Breaking News उत्तराखंड देश राज्य

मुरलीधर के जन्मोत्सव से पूरे देश में खुशियों का माहौल, गीत संगीत के बीच लग रहे जयकारे

motahaldi krishna janmastami मुरलीधर के जन्मोत्सव से पूरे देश में खुशियों का माहौल, गीत संगीत के बीच लग रहे जयकारे

मोटाहल्दू। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी पूरे क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव इस्कॉन मंदिर परमा राधा कृष्ण मंदिर प्रगति बिहार बाबा केशव दास आश्रम हल्दूचौड़ समेत तमाम मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गई है।

श्री नित्यानंद पाद आश्रम श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौ रक्षा केंद्र परमा के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हजारों की तादाद में श्रद्धालु जुटे एवं भक्ति भाव के साथ गानों पर नाचते झूमते शोभायात्रा में साथ चले। इस शोभायात्रा में जहां भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को सजाया गया था, वहीं आश्रम से जुड़े कृष्ण भक्तों ने नाच गाकर आए श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति रस में डूबो दिया। शोभा यात्रा में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर हल्दूचौड़ मुख्य बाजार स्तिथ गायत्री शक्तिपीठ होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई जिसके पश्चात आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभी धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया था।

जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके। राधाकृष्ण मंदिर के ब्यवस्थापक रामेश्वर दास ने भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन्माष्टमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। और यह पर्व संदेश देता है कि अहंकार किसी का भी हो, वो सदा के लिए नहीं रहता, उसका अंत सुनिश्चित है भले ही वह किसी के हाथों से हो। भगवान श्रीकृष्ण को गौमाता से काफी प्यार था, इसीलिए इस पर्व पर गोमाता के लिए कुछ करने का भी प्रण लिया गया था। यहीं नहीं, इस शोभायात्रा में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की भी अनूठी झलक देखने को मिली जिससे देख लोग काफी खुश हुए।

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक नवीन दुम्का पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, निवर्तमान प्रधान बालादत्त खोलिया, राजेश्वर गिरी महाराज राजेंद्र सिंह बिष्ट चंदू खोलिया, डा मोहन सिंह बिष्ट इंदर बिष्ट, कैलाश दुम्का, मोहन दुर्गापाल रमेश चंद्र तिवारी धर्मानंद खोलिया मोहन गिरी गोस्वामी पूरन चंद्र तिवारी शुभम अंडोला, हेमंत पांडे, हेमंत दुम्का, कैलाश बमेटा उमेश कबडवाल, हिमांशु कबड़ाल, संजय दुम्का, सुरेश शर्मा, पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष भावना दुम्का, गौरव मठपाल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी हेमंत कुमार, दीपक शर्मा, सचिव प्रत्याशी नीरज भंडारी, छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी मंजू पांडे, समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

BRICS सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में भारत, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी होंगे शामिल

Yashodhara Virodai

राफेल पर अपना फैसला वापस ले सुप्रीम कोर्ट- कांग्रेस

mahesh yadav

केजरीवाल को लेकर बोले अन्ना, अब मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं

lucknow bureua