खेल

मुंबई टेस्ट : मुरली विजय के शतक से भारत की स्थिति मजबूत

test 1 मुंबई टेस्ट : मुरली विजय के शतक से भारत की स्थिति मजबूत

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने दो विकेट गवांकर 218 रन बनाए। क्रिकेटर मुरली विजय ने 231 गेंदों में 101 रन बनाए और टेस्ट मैच के कप्तान विराट कोहली 40 रनों पर खेल रहे हैं। मुरली विजय का ये शतक उनके करियर का आठवां शतक है। बता दें कि इसके पहले उन्होंने राजकोट में खेले गए मैच में भी शतक जड़ा था। भारतीय टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाने में कोहली और विजय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भारत को इन दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें हैं।

test
मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में विकेट केएल राहुल का गिरा वो 24 रन बनाकर आउट हुए थे। जिसके बाद मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी का दारोमदार संभाला।

 

 

Related posts

आज तय होगा एशिया का चैंपियन, भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगी खिताबी जंग

mahesh yadav

आखिरी टेस्ट मैंच के तीसरे दिन का खेल खत्म, इग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर बनाये 114 रन

mahesh yadav

फीफा वर्ल्ड कपः मेसी की टीम शुरुआती दौर से बाहर होने से कैसे बच सकती है जानें संभावनाएं

mahesh yadav