मुंबई। विले पोर्ले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में अचानक से भीषण आ लग गई। बताया जा रहा है कि यहां एक गैस सिलेंडर फट गया जिस कारण इमारत में भीषण आग लग गई। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 के करीब लोग आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में 5 मजदूर बताए जा रहे हैं। वही जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर आना पड़ा। बताया जा रहा है कि हादसे में 9 पुरुष और 2 महिलाएं काफी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त निर्माणाधीन 13 मंजिवा इमापक में 30 के करीब मजदूर मौके पर मौजूद थे। रात को खाने बनाते वक्त सिलेंडर अचानक से ही फट गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों इमारत से कूद गए और उन्होंने अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोग 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं।