featured देश

बारिश में डूब गई सितारों की नगरी मुम्बई..

raining mumbai बारिश में डूब गई सितारों की नगरी मुम्बई..

बारिश ने पूरे देश में तबाही मचाई हुई है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार, असम और महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के मुम्बई की तो ऐसी हालत हो गई है। जिसे देखकर आपको हैरानी हो जाएगी। बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र सरकरा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर मरीन ड्राइव से हाई टाइड टकराया। बारिश को देखते हुए महाराष्ट्र के कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं। बता दें कि बुधवार को मुंबई में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई। बारिश ने 46 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में भी पानी भर गया था।

mumbai rain बारिश में डूब गई सितारों की नगरी मुम्बई..
बुधवार को हुई बारिश से मुंबई में 112 पेड़ गिर गए। साथ ही 6 इलाकों में घर ढहने की घटनाएं सामने आईं। इसमें तीन हादसे दक्षिण मुंबई में हुए। दोपहर सवा चार बजे मरीन लाइंस में 101.4 किमी प्रति घंटे की रेकॉर्ड रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। हवाएं की रफ्तार का अंदाजा इसी के लगाया जा सकता है कि गडवणे जंक्शन के पास एक ट्रैफिक पोल उखड़कर गिर गया।बुधवार की हुई बारिश से गिरगांव चौपाटी, कोलाबा और भायकला जैसे इलाके भी डूब गए जो हर बार मुंबई की बारिश में बाढ़ मुक्त रहते थे। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में बुधवार को औसत से तिगुनी बारिश दर्ज की गई।

https://www.bharatkhabar.com/jammu-three-bjp-workers-resign-in-kulgam/
दक्षिण मुंबई के लोगों ने 46 साल बाद अगस्त के महीने में ऐसी बारिश देखी है। साल 1974 के बाद अगस्त महीने में 24 घंटे में यह अब तक की सबसे भीषण बारिश है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मुम्बई की बारिश ने सभी के जीवन की रफ्तार को रोक दिया है। लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कई इलाके पानी में डूब गये हैं।

Related posts

महंत नरेंद्र गिरी की मौत से सियासी बबाल ,आखिर किसने लिखा आठ पन्नों का सुसाइड नोट ?

Kalpana Chauhan

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस होंगे संजय यादव, राष्‍ट्रपति की मंजूरी

Shailendra Singh

तलाशी का दूसरा दिन: सामने आया साध्वियों के कमरों तक जाने का गुप्त मार्ग

Pradeep sharma