featured मनोरंजन

फ्लाइट में दंगल गर्ल के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

zaira wasim

मुंबई। फिल्म दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने बीते रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सोमवार की सुबह आरोपी विकास सचदेवा को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि जिस वक्त जायरा के साथ छेड़छाड़ हुई उस वक्त वो दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में थी। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बना कर घटना के बारे में रो-रोकर बताया। जायरा ने वीडियो में रोते हुए बताया कि फ्लाइट में उनके पीछे बैठा अधेड़ उम्र का शख्स 5-10 मिनट कर उनकी पीठ और गर्दन को पैर से रगड़ता रहा।

zaira wasim
zaira wasim

बता दें कि जायरा ने बताया कि जिस फ्लाइट मैं थी वो दिल्ली से मुंबई आ रही थी। लेकिन उस अधेड़ उम्र के शख्श ने मेरे उस सफर को भयानक बना दिया। मैं इस घटना को फोन में रिकोर्ड करना चाहती थी लेकिन रौशनी कम होने की वजह से मैं ऐसा नहीं कर पाई। जायरा वे कहा कि पहले मुझे लगा कि शायद ये ट्रबुलेंस की वजह से है। लेकिन जब 5-10 मिनट तक मेरे साथ ऐसा होता रहा तो वो मेरी पीठ और गर्दन पर पैर रगड़ता रहा। मैं बहुत परेशाम हूं ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस घटना के लिए विस्तारा एयरलेंस के बेहतरीन क्रु सदस्यों के लिए तालियां होनी चाहिए। क्या इस तरीके से आप लड़कियों का ख्याल रखेंगे? किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

वहीं भारत को गोल्ड दिलाने वाली गीता ने जायर के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि जायरा के साथ जो हुआ वो शर्मनाक था। अगर मैं जायरा की जगह होती तो रोना उस शख्स को पड़ता जो ये हरकत कर रहा था। वहीं बबीता फोगाट ने कहा कि लड़कियों को मजबूत बनना चाहिए। ऐसी हरकत करने वालों को थप्पड़ जड़े उसके बाद वो दोबारा हरकत नहीं करेगा। जायरा रियल लाइफ में भी धाकड़ बनों।

Related posts

जहरीली शराब: अलीगढ़ में मौत का तांडव जारी, CMO ने जारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Shailendra Singh

उत्तराखंड में प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटन स्थलों तक पहुंचा 4G नेटवर्क

Samar Khan

Big Boss: क्या बिगबॉस में जाएगा राधे माँ का त्रिशूल ?

Trinath Mishra