मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 29 दिसंबर 2017 की शाम को कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के मामले में वन एबव पब के तीसरे मालिक अभिजीत मंकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस पब के दो मालिक कुपेश सांघवी और जिगर सांघवी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस जयकुमार ने बताया कि इस घटना के बाद से ही फरार चल रहे सांधवी बंधुओं को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने ‘वन एवब पब के मालिकों- सांघवी बंधुओं ओर अभिजीत मंकार को शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और भादसं की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। कमला हाउस स्थित ‘वन एबव और उससे सटे मोजो बिस्त्रो रेस्तरां पब में 29 दिसंबर को भयंकर आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई थी।