मनोरंजन featured शख्सियत

धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक हुआ निधन

Untitled 38 धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक हुआ निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सफल अभिनेताओं में से एक है पर क्या आपको पता है कि जिन्होंने धर्मेंद्र को पहला ब्रेक दिया था वो कौन था। वो थे फिल्म मेकर अर्जुन हिंगोरानी जिन्होंने धर्मेंद्र को पहला ब्रेक दिया था पर आज उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अर्जुन हिंगोरानी 92 साल के थे हालांकि उनका निधन किस वजह से हुआ यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिसे जानकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

Untitled 38 धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक हुआ निधन

‘वो शख्स जिन्होंने मुंबई में अकेले इंसान के कंधे पर अपना हाथ रखा था, हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ धर्मेंद्र ने साल 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।

आधिकारिक बयान

‘फेमस फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन हिंगोरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। वह सही मायनों में मसाला फिल्म मेकर थे और दर्शकों की नब्ज अच्छी तरह से पहचानते थे।’ आपको बता दें, 60 से लेकर 90 के दशक में अर्जुन हिंगोरानी ने बॉलीवुड पर राज किया। अर्जुन ने इस बॉलीवुड को एक से एक फिल्में दी जैसे कुर्बानी, सहेली,कहानी किस्मत की, खेल खिलाड़ी। अर्जुन ने न केवल हिंदी फिल्मों बल्कि कई सिंधी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया जिसमें ‘जिनतें अब्बाना’ जैसी फिल्म शामिल है।

बीते दिनों बॉलीवुड ने कई कोहिनूर को खो दिया। पहले श्रीदेवी, शम्मी आंटी और अब फिल्म मेकर अर्जुन हिंगोरानी भी दुनिया से रुखसत हो गए। अर्जुन हिंगोरानी के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्मों के टाइटल में तीन ‘क’ को बहुत शुभ मानते थे। यहां तक कि ‘सल्तनत’ के टाइटल में तीन ‘क’ लगाने के चलते फिल्म के नाम के साथ टैगलाइन ‘कारनामे कमाल के’ तक जोड़ दी थी।

Related posts

सूर्यदेव की उपासना का पर्व छठ हुआ शुरू

piyush shukla

लखनऊ से राजनाथ सिंह ने किया नामांकन, बोले एक बार फिर बनेगी मोदी सरकार

bharatkhabar

दुकान में लगी आग ने धारण किया विकराल रूप, चंद मिंटो में जलकर खाक हुई दर्जन भर दुकानें

Aman Sharma