खेल

प्रो रेसलिंग लीग : मुंबई ने जयपुर को 4-3 से हराया

spo 2 प्रो रेसलिंग लीग : मुंबई ने जयपुर को 4-3 से हराया

नई दिल्ली। प्रो रेसलिंग लीग के मुकाबले में सोमवार को मुंबई ने जयपुर निंजास को 4-3 से हरा दिया। के. डी. जाधव स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के इस लीग मैच के पहले मुकाबले में मुंबई के लिए खेल रहे ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता जाब्रायिल हसानोव ने जयपुर के जैकब मकाराश्विली को 3-1 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला जयपुर की रितु फोगट और और मुंबई की कैरोलीना कैस्टिलो हिडाल्गो के बीच हुई। लीग के इस सीजन में सबसे महंगी खिलाड़ी रितु ने दो स्पष्ट दांव लगाते हुए हिडाल्गो को 4-1 से हरा दिया और अपनी टीम जयपुर को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया।

spo 2 प्रो रेसलिंग लीग : मुंबई ने जयपुर को 4-3 से हराया

तीसरा मुकाबला सोमवार का सबसे रोमांचक मैच रहा। जयपुर के राहुल मान और मुंबई के विकास कुमार के बीच बेहद कांटे का रहा यह मुकाबला 6-6 के स्कोर से बराबरी पर छूटा। विकास को तकनीकी आधार पर विजेता घोषित किया गया। अगला मैच महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के तहत हुआ। जयपुर की बेट्जाबेथ आर्गुएलो और मुंबई की ललिता शहरावत के बीच जोरदार टक्कर हुई। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीत चुकीं ललिता ने अर्गुएलो को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी मिनट में आर्गुएलो अहम अंक लेते हुए 5-2 से जीत हासिल करने में सफल रहीं। मुंबई अब तक 3-1 की बढ़त हासिल कर चुका था। मुंबई ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ अगला मुकाबला भी जीतते हुए स्कोर 4-1 कर लिया। मुंबई के राहुल अवारे ने जयपुर के उत्कर्ष काले को 9-6 से पटखनी दी।

Related posts

आईपीएल का बजट हुआ कम, ओपनिंग सेरेमनी में नहीं दिखेंगे हॉलीवुड स्टार्स

lucknow bureua

अनिल कुंबले बने टीम इंडिया के नए कोच

bharatkhabar

विकेट के पीछे धोनी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, जल्द तोड़ सकते हैं इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

mahesh yadav