featured क्राइम अलर्ट देश

Drugs Case: मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स जब्त

Drugs Case Drugs Case: मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स जब्त
मुंबई पुलिस को  बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने इस इलाके से लगभग 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,026 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मुंबई वर्ली यूनिट ने मामले में एक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं इनमें से 5 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और दो आरोपी एंटी नार्कोटिक्स सेल की हिरासत में हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने मार्च में शिवाजी नगर से जो ड्रग्स की खेप पकड़ी थी उसके बाद से ही पुलिस इसका सोर्स पता लगाने में जुटी हुई थी। मुंबई पुलिस को इस खेप को पकड़ने में पांच महीने तक मशक्कत करनी पड़ी है।  वहीं, आज पुलिस के हाथ ड्रग्स की हाथ में लगी। बता दें कि, ये ड्रग्स हाई प्रोफाइल सर्कल में सप्लाई की जाती है।
मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल लगातार इनकी पकड़ के लिए काम कर रही थी।ये एक बड़ा अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह है, जो कई राज्यों में फैला हुआ है। जानकारी के अनुसार ये लोग युवाओं को ड्रग्स की सप्लाई करते थे।
इसी साल मार्च में भी पुलिस ने मुंबई के शिवाजी नगर इलाके से ड्रग तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से करीब 4.5 करोड़ रुपये के एमडी (ड्रग्स) का स्टॉक भी जब्त किया था।

Related posts

गंगोत्री ग्लेशियर के ऊपरी हिस्सों में दिखा हिमस्खलन

Rani Naqvi

प्रयागराज: 2025 तक बनकर तैयार होगी… इनर रिंग रोड, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

शिमला के रामपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,4 की मौत,तीन घायल

rituraj